{"_id":"69d7ec40e47cb08f7b0c5b25","slug":"a-vehicle-heading-to-mp-carrying-800-liters-of-diesel-in-four-drums-and-30-liters-of-petrol-in-a-gallon-was-intercepted-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-144637-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 4 ड्रमों में 800 लीटर डीजल और एक गैलन में 30 लीटर पेट्रोल लेकर एमपी जा रहे वाहन को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 4 ड्रमों में 800 लीटर डीजल और एक गैलन में 30 लीटर पेट्रोल लेकर एमपी जा रहे वाहन को पकड़ा
विज्ञापन
शक्तिनगर में पकड़े गए डीजल लदे वाहन के साथ टीम।
विज्ञापन
शक्तिनगर (सोनभद्र)। शक्तिनगर पुलिस ने बुधवार की रात खड़िया में बोदरा बाबा स्थल के पास से एक पिकअप पर चार ड्रमों में 800 लीटर डीजल और एक गैलन में 30 लीटर पेट्रोल बरामद किया। यह तेल अनधिकृत रूप से मध्यप्रदेश (एमपी) ले जाया जा रहा था। वहां इसे ऊंची कीमतों पर बेचने की तैयारी थी। पुलिस व आपूर्ति विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान कालाबाजारी में संलिप्त लोग वाहन छोड़कर भाग गए। उनकी तलाश की जा रही है।
यूपी की अपेक्षा सीमावर्ती मप्र में डीजल-पेट्रोल की कीमतें अधिक हैं। उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले डीजल के दाम बढ़ने के बाद इसकी कालाबाजारी को बढ़ावा मिला है। चोरी छिपे बड़ी मात्रा में डीजल सीमा पार ले जा रहा है। पिपरी सीओ हर्ष पांडेय के निगरानी में गठित थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दुबे पुलिस टीम और पूर्ति निरीक्षक म्योरपुर-दुद्धी अखिलेश कुमार तिवारी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर खड़िया स्थित बोदार बाबा स्थल के पास घेरेबंदी कर एक वाहन को पकड़ा। तलाशी के दौरान प्लास्टिक के चार ड्रम में 800 लीटर डीजल और गैलेन में 30 लीटर पेट्रोल लदा हुआ था। यह ईंधन बिना किसी वैध प्रपत्र के मप्र ले जाया जा रहा था। टीम ने मौके पर ही ईंधन और वाहन को कब्जे में ले लिया।
एसओ कमल नयन दुबे ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अवैध ईंधन परिवहन और कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
बिहार बॉर्डर पर पकड़ा गया था 300 लीटर डीजल
करीब दस दिन पहले रायपुर पुलिस ने बिहार बॉर्डर से सटे खलियारी कस्बे के पास से 300 लीटर डीजल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। पकड़ा गया कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव निवासी हीरालाल 50-50 लीटर के गैलन में डीजल लेकर वह बिहार जा रहा था। वहां इसकी ऊंचे दाम पर बिक्री की जानी थी। उसके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। ईंधन की किल्लत और दाम बढ़ने के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में इस तरह कालाबाजारी में वृद्धि हुई है।
Trending Videos