सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Abir-gulal was thrown at the RSS Holi gathering.

Sonebhadra News: आरएसएस के होली मिलन समारोह में उड़े अबीर-गुलाल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Abir-gulal was thrown at the RSS Holi gathering.
आरएसएस के होली मिलन समारोह में मौजूद लोग। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नगर स्वयंसेवकों की तरफ से सोमवार को रामलीला मैदान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पारंपरिक गीतों के साथ होली मनाई और अबीर गुलाल और पुष्प से होली खेलते हुए एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द के साथ साथ समरसता का त्योहार है। इस त्योहार को बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए। संचालन जिला शारीरिक प्रमुख राजीव मिश्रा ने किया। इस मौके पर नगर संघचालक संगम, जिला प्रचारक राहुल, जिला कार्यवाह दिनेश, नगर प्रचारक हरेंद्र, जिला प्रचार प्रमुख नीरज सिंह, विद्यार्थी परिषद विभाग संगठन मंत्री विवेक, सह विभाग शारीरिक प्रमुख राम लगन, नगर कार्यवाह महेश, सह नगर कार्यवाह मनोज जालान, धर्मवीर तिवारी, देवेंद्र पटेल, कृष्ण मुरारी गुप्ता, राज नारायण तिवारी आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed