सोनभद्र। शराब पीकर और रांग साइड वाहन लेकर चलने वालों को खिलाफ शनिवार को दिन और रात दोनों समय विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 465 वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन कर संचालित होते पाए गए। इसमें 457 के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया। वहीं चार वाहनों को सीज किया गया। सीओ ट्रैफिक डॉ. चारू द्विवेदी की अगुवाई में दिन के समय चलाए गए अभियान में बिना हेलमेट के 149, बिना सीट बेल्ट के 11, मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर सात, ड्रिंकिंग ड्राइव में तीन, तीन सवारी में 32, रांग साइड में 50 का संचालन पाया गया। हाई वैल्यूम म्यूजिक/टोनहार्न/मोडिफाइड साइलेंसर/प्रदूषण उल्लंघन में 37, नो पार्किंग में 42, डीएल संबंधी उल्लंघन में 34, एंश्योरेंस के मामले में आठ, दोषपूर्ण नंबर प्लेट में 33, काली फिल्म/बुलेट मॉडिफाइड साइलेंसर में आठ चालान और दो वाहन सीज करते हुए कुल 416 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसी तरह रात आठ से 11 बजे तक लोढ़ी टोल प्लाजा के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें प्रेशर हॉर्न के 20 मामले पाए गए। ड्रिंक एंड ड्राइव के तीन प्रकरण सामने आए जिसमें दो वाहनाें को सीज किया गया। दोषपूर्ण नंबर प्लेट के 16, मॉडिफाइड साइलेंसर का एक, अन्य मामलों में पांच वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। इस दौरान कुल 45 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।