फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Allegation of fraud in the name of investment in the company; FIR registered against four directors

Sonebhadra News: कंपनी में निवेश के नाम पर ठगी का आरोप, चार निदेशकों पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 15 Jul 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Allegation of fraud in the name of investment in the company; FIR registered against four directors
सोनभद्र। निवेश पर अधिक लाभ और आकर्षक रिटर्न का झांसा देकर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक म्यूचुअल बेनिफिट कंपनी के चार निदेशकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। न्यायालय के आदेश पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुसही गांव निवासी मोहन ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि सिटी म्यूचुअल बेनिफिट इंडिया लिमिटेड के निदेशक अमित कुशवाहा, कृष्ण प्रकाश, भागीरथी मौर्य और श्याम कुमारी ने कंपनी के माध्यम से एफडी, आरडी और एमआईएस योजनाओं में अधिक ब्याज और बेहतर रिटर्न का लालच देकर लोगों से मोटी रकम जमा कराई। कंपनी का शाखा कार्यालय रॉबर्ट्सगंज में संचालित था, जबकि प्रधान कार्यालय रेणुकूट में बताया गया। प्रार्थना पत्र में बताया कि वह और उसके सहयोगियों ने अपने रिश्तेदारों एवं परिचितों के साथ मिलकर कंपनी में लाखों रुपये जमा कराए। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद जब निवेशकों ने परिपक्व राशि की मांग की तो अगस्त 2025 में शाखा और प्रधान कार्यालय दोनों बंद मिले और कंपनी के अधिकारी फरार बताए गए। आरोप है कि कंपनी के संचालक निवेशकों की जमा पूंजी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने पहले पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। रॉबर्ट्सगंज कोतवाल रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि सीजेएम के आदेश पर संबंधित धारा में चारों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed