{"_id":"6a46bdc2374ea6a01b0eb0b4","slug":"awareness-rally-organized-to-ensure-100-enrollment-of-children-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-149074-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन कराने के लिए निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन कराने के लिए निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
बभनी विकास खंड में स्कूल चलो अभियान की रैली निकालते छात्र छात्राएं। स्रोत संस्थान
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। विकास खंड बभनी के परिषदीय विद्यालयों में बृहस्पतिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। लोगों से अपने बच्चों का विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन कराने की अपील की गई।
रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने सब पढ़ें सब बढ़ें और साफ-सफाई अपनाएं, बीमारियों को दूर भगाएं जैसे नारों के माध्यम से जागरूकता फैलाई।
इसका मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचारी रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया और फाइलेरिया के प्रति जन-जागरूकता फैलाना भी था। जागरूकता संदेशों में बच्चों ने स्वच्छता बनाए रखने, घरों के आस-पास जलभराव न होने देने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
उन्होंने पढ़ी-लिखी नारी घर की उजियारी, शिक्षा से देश सजाएंगे हर बच्चे को पढ़ाएंगे, दीप से दीप जलाएंगे शिक्षित समाज बनाएंगे और शिक्षा ऐसी सीढ़ी है जिससे चलती पीढ़ी है जैसे शिक्षा संबंधी नारे लगाए।
संचारी रोगों के बचाव के लिए सौ रोगों की एक दवाई घर में रखो साफ सफाई, एक व्यक्ति से दूसरे में फैल जाते हैं जब हम गंदगी फैलाते हैं, वातावरण को स्वच्छ बनाएंगे संचारी रोगों को भगाएंगे और स्वच्छ भारत है एक अभियान सब मिलकर करें अपना योगदान जैसे नारों के साथ अभिभावकों को जागरूक किया गया।
बभनी क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बरवाटोला, इकदीरी, बभनी सहित अन्य सभी विद्यालयों में भी स्कूल चलो अभियान की रैलियां निकाली गई। इस दौरान मोहम्मद आरिफ, सुग्रीव, राजेश, अनिल सहित छात्र-छात्राएं रैली में शामिल हुए।