सोनभद्र। सपा के जिला कार्यालय पर बाबा लक्खी शाह बंजारा की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि बाबा लक्खी शाह बंजारा 17वीं शताब्दी के महान योद्धा, समाज सुधारक, साहसी व्यापारी और जनसेवक थे। उन्होंने जनहित में कुओं, तालाबों और सरायों का निर्माण कराकर लोगों को पेयजल और सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया। उन्होंने जीवनभर गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों के हितों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उनकी प्रेरणा से अपनी सरकार के दौरान तालाबों, नहरों और जल स्रोतों के संरक्षण व विकास का कार्य कराया। किसानों के लिए नलकूपों की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई, जिससे किसानों को सिंचाई में राहत मिली। कार्यक्रम में सरदार पारब्रह्म सिंह, गया यादव, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, रामपति, अतुल दुबे, अभय यादव, विनोद, अमृतलाल यादव, कृपा शंकर आदि मौजूद रहे।