फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bengal hawker killed in bike collision; rider injured.

Sonebhadra News: बाइक की टक्कर से बंगाल के फेरी दुकानदार की मौत, चालक घायल

Sat, 04 Jul 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bengal hawker killed in bike collision; rider injured.
स्थानीय थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल निवासी एक फेरी दुकानदार की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर देवरी गांव स्थित पंजाबी ढाबा के पास रात करीब 10 बजे हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के पद्मनपुर गांव निवासी अब्बास शेख (46) पिछले सात माह से देवरी गांव में किराये के मकान में रहकर फेरी लगाकर पुराने सामान खरीदने और बेचने का काम करता था। बृहस्पतिवार रात वह राशन का सामान लेकर पैदल अपने कमरे की ओर लौट रहा था। इसी दौरान पंजाबी ढाबा के पास सामने से आ रही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में अब्बास शेख और बाइक चालक देवरी निवासी केशरी (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले गई।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में अब्बास शेख की मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। योरपुर थाना प्रभारी रविकांत मिश्र ने बताया कि उपचार के दौरान अब्बास शेख की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed