सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike riders returning home were surrounded and beaten on the way

Sonebhadra News: घर लौट रहे बाइक सवारों को रास्ते में घेरकर पीटा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bike riders returning home were surrounded and beaten on the way
विज्ञापन
डाला। ओबरा से शनिवार की रात बाइक से घर लौट रहे युवकों पर रेक्सहवां में घात लगाए बैठे मनबढ़ों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाव में आए युवकों की भी पिटाई की। घटना में छह लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने डाला पुलिस चौकी व चोपन थाने में तहरीर दी है।
Trending Videos


डाला निवासी अभिषेक पटेल और प्रियांशु अग्रहरि एक ही बाइक से ओबरा से काम कर शनिवार रात करीब आठ बजे डाला लौट रहे थे। आरोप है कि डाला के वार्ड नंबर आठ स्थित रेक्सहवां में पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उनकी बाइक रोक ली। हमलावरों ने अभिषेक से गाली-गलौज करते हुए मोबाइल और रुपये छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों को लाठी-डंडों से पीट दिया। अभिषेक ने अपने भाई शुभम पटेल को फोन कर घटना की सूचना दी। बचाव में पहुंचे लोगों को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। हमले में विशाल मोदनवाल, ऋतिक मोदनवाल और अभिषेक पटेल को गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा शुभम पटेल व अवनीश पांडेय सहित अन्य लोग भी घायल हुए हैं। हमलावरों ने बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने घायलों को चोपन सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में चोपन एसओ अखिलेश मिश्र ने बताया कि डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी को जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed