सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Crusher businessman murdered by smashing his head, body found on bed

Sonebhadra News: क्रशर व्यापारी की सिर कूंचकर हत्या, बिस्तर पर मिला शव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Crusher businessman murdered by smashing his head, body found on bed
सोनभद्र के ओबरा बिल्ली मारकुंडी खान क्षेत्र में हत्या में मृतक- विष्णु हरि उपाध्याय(फाइल फोटो)
विज्ञापन
ओबरा। बिल्ली खनन क्षेत्र के बघमनवा में शनिवार की रात हमलावरों ने क्रशर प्लांट परिसर में सो रहे बुजुर्ग क्रशर व्यवसायी विष्णु हरि उपाध्याय (76) की सिर कूंचकर हत्या कर दी। सुबह कार्यालय के पास चारपाई पर उनका शव लहूलुहान पड़ा था। सूचना पर एसपी, एससपी, सीओ सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। बदमाशों ने घटनास्थल पर लगे सीसी टीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। पुलिस चोरी के एंगल से भी जांच कर रही है। एसपी ने जल्द खुलासे का दावा किया है।
Trending Videos

मूल रूप से भदोही जिले के गोपीगंज निवासी विष्णु हरि उपाध्याय (76) यहां ओबरा के शिवनगर कॉलोनी में रहते थे। वह क्रशर का कारोबार करते थे। उनके भाई माधव हरि उपाध्याय खनन व्यवसायी हैं। शनिवार की रात खाना खाने के बाद विष्णु हरि क्रशर प्लांट परिसर में ही कार्यालय के पास चारपाई पर सो गए। भोर में करीब चार बजे क्रशर प्लांट पर गिट्टी लोड करने आए ट्रक के खलासी संदीप पाल ने क्रशर परिसर का गेट खोलने के लिए आवाज लगाई लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर मुंशी को जगाया। मुंशी ने जब टॉर्च जलाया तो बिस्तर पर विष्णु हरि उपाध्याय का खून से लथपथ शव दिखा। उनके सिर पर किसी वजनी वस्तु से प्रहार किया गया था। घटना की जानकारी होते ही परिजन पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में सीओ अमित कुमार, एसओ सदानंद राय फोर्स के साथ पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी अनिल कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने वारदात के दौरान कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। चोरी की आशंका भी जताई जा रही है। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पुलिस के अनुसार परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। सीसीटीवी से भी अहम सुराग मिलने का पुलिस ने दावा किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्ध क्रशर कारोबारी विष्णु हरि उपाध्याय की हत्या के मामले में पुलिस की टीमें जांच के लिए लगाई गई हैं। पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ और मौके पर छानबीन में कुछ अहम सुराग लगे हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। -अभिषेक वर्मा, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed