सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teenage girl missing, 80 cameras scanned to find her

Sonebhadra News: किशोरी लापता, 80 कैमरे खंगाल कर ढूंढा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl missing, 80 cameras scanned to find her
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र से लापता हुई किशोरी (15) को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है। शनिवार को घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, मगर वापस नहीं लौटी। परिजनों की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने 80 सीसी टीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए किशोरी का पता लगाया। पूछताछ में उसने रास्ता भटक जाने की जानकारी दी।
Trending Videos

रॉबर्ट्सगंज निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी बेटी (15) नगर के निजी स्कूल में कक्षा-9 की छात्रा है। वह शनिवार को सुबह जाने के लिए घर से निकली थी, मगर छुट्टी के बाद घर नहीं लौटी। तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज करते हुए पुलिस ने तत्परता से खोजबीन शुरू की। एसपी अभिषेक वर्मा ने सीओ सिटी रणधीर मिश्र के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। टीम ने लोढ़ी टोल प्लाजा से लेकर पंचमुखी मंदिर तक लगे करीब 80 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। सोशल मीडिया व अन्य तकनीकी माध्यमों से भी सुराग जुटाए। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने रविवार को दोपहर करीब 12 बजे बढ़ौली चौराहे के पास से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि रास्ता भटक जाने के कारण वह पन्नूगंज की ओर चली गई थी। सीओ ने बताया कि किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed