फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP has devised a strategy to take the Tricolour to every household.

Sonebhadra News: हर घर तक तिरंगा पहुंचाने की भाजपा ने बनाई रणनीति

Thu, 06 Aug 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
BJP has devised a strategy to take the Tricolour to every household.
रॉबर्ट्सगंज भाजपा ​जिला कार्यालय में दीप प्रज्जवलि कर बैठक का शुभारंभ करते जिला प्रभारी अनिल स
सोनभद्र। भाजपा के जिला कार्यालय पर बुधवार को हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में अभियान की रूपरेखा तय करते हुए कार्यकर्ताओं से प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का जन आंदोलन है। पीएम मोदी के आह्वान पर यह अभियान राष्ट्रीय चेतना का पर्व बन रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी अभियान को व्यापक बनाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष नंदलाल ने बताया कि अभियान के लिए जिला एवं मंडल स्तर की टोलियों का गठन कर दिया गया है। 10 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत तिरंगा यात्रा, शहीद स्थलों पर स्वच्छता अभियान, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम तथा सभी मंडलों में तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही देश के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों एवं पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा। संचालन जिला संयोजक अजीत रावत ने किया। बैठक में चुर्क नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव, दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, शारदा खरवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, बृजेश श्रीवास्तव, शंभू नारायण सिंह, मनोज सोनकर, विनय श्रीवास्तव, ओमप्रकाश यादव, पुष्पा सिंह, सीमा गुप्ता, प्रमिला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed