फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Salaries of two withheld due to negligence in the disposal of expired medicines and wrappers.

Sonebhadra News: एक्सपायरी दवाओं और रैपर के निस्तारण में लापरवाही पर दो का रोका वेतन

Thu, 06 Aug 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Salaries of two withheld due to negligence in the disposal of expired medicines and wrappers.
बभनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में मेडिकल वेस्ट के साथ दवाएं जलाने के मामले में वार्ड बॉय सहित दो का वेतन रोक दिया गया है। विभाग का दावा है कि जांच में एक्सपायर दवाएं और दवाओं के रखने वाले डब्बों के जलने की बात सामने आई है। आइंदा इस तरह की हरकत पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। गौरतलब है कि सीएचसी के पास कचरे में दवाएं जली मिलने पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे। लोगों का दावा था कि कूड़े के ढेर में बड़ी संख्या में गोलियां, सिरप और इंजेक्शन जली हुई हालत में बिखरे पड़े हैं। कई ने इसकी तस्वीरें-वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्र ने बताया कि जांच में दवाएं एक्सपायर पाई गई हैं। अधिकांश दवा रखने के डब्बे और रैपर थे। मामले में लापरवाही और असुरक्षित तरीके से मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए सभी संबंधितों को चेतावनी जारी की गई है। साथ ही वार्ड बॉय अजय कुमार और दाई राधिका का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। अधीक्षक डॉ. राजन सिंह ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर संबंधितों को आइंदा ऐसी स्थिति पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed