फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Body of elderly man missing for 25 days found hanging from a tree in the forest

Sonebhadra News: 25 दिन से लापता बुजुर्ग का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

Sat, 04 Jul 2026 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Body of elderly man missing for 25 days found hanging from a tree in the forest
रेणुसागर। अनपरा थानाक्षेत्र में ककरी खदान के समीप जंगल में शनिवार को अनपरा नगर निवासी शुकरुल (74) का शव फंदे पर पेड़ से लटका मिला। वह पिछले 25 दिन से लापता थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अनपरा नगर के वार्ड संख्या 1 अंबेडकर नगर रेहटा निवासी शुकरुल 10 जून को घर से निकले थे, जिसके बाद वापस नहीं लौटे। उनके पुत्र देवराज की तहरीर पर अनपरा पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि ककरी खदान के ऊपर पहाड़ी क्षेत्र में एक पेड़ से शव लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव अत्यधिक सड़ी-गली अवस्था में था, जिससे आशंका है कि मौत करीब तीन सप्ताह पहले हुई होगी। पहचान के लिए परिजनों को बुलाया गया। परिजनों ने शव की पहचान की। उन्होंने बताया कि शुकरुल अक्सर ककरी खदान के पास स्थित पहाड़ी क्षेत्र में बकरियां चराने जाया करते थे। अनपरा थाना प्रभारी पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। फिलहाल किसी पर कोई आरोप या संदेह नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed