फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Body of youth found after he returned home from a party; family suspects murder.

Sonebhadra News: पार्टी के बाद घर लौटे युवक का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 09 Aug 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Body of youth found after he returned home from a party; family suspects murder.
शक्तिनगर। सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में शुक्रवार रात दोस्तों के साथ पार्टी मनाकर घर लौटे एक युवक सीता प्रताप सिंह (25) का शव शनिवार सुबह सड़क किनारे पाया गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क जाम कर दिया। इससे लगभग चार घंटे तक आवाजाही बाधित रही। घटना सरई थाना क्षेत्र के बरका चौकी अंतर्गत गन्नई गांव की है। शनिवार अलसुबह सड़क किनारे ग्राम पंचायत भवन के समीप झुरही-सरई मार्ग पर खून से लथपथ युवक का शव मिला। शव की पहचान झुरहानार पोखरीटोला निवासी सीता प्रताप सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात सीता प्रताप सिंह अन्य साथियों के साथ शराब और मुर्गा पार्टी में शामिल हुआ था। रात करीब 10 बजे वह वहां से अपने घर के लिए निकला, लेकिन उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह उसका शव सड़क किनारे मिला। पास में उसका मोबाइल भी था। परिजनों ने युवक की सुनियोजित तरीके से हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना से आक्रोशित घरवालों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed