फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Saplings of seven species, including sandalwood and rudraksha, are being raised in the nursery.

Sonebhadra News: नर्सरी में तैयार हो रहे चंदन-रुद्राक्ष समेत सात प्रजातियों के पौधे

Sun, 09 Aug 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Saplings of seven species, including sandalwood and rudraksha, are being raised in the nursery.
जमानिया वन रेंज कार्यालय के नर्सरी में मौजूद पौधे। संवाद
वन विभाग की नर्सरी अब दुर्लभ और धार्मिक महत्व वाले पौधों का केंद्र बनने की ओर बढ़ रही है। विभाग ने पहली बार चंदन, रुद्राक्ष, कल्पवृक्ष, अंजीर, सिंदूर, बड़हल और पलाश (ढाक) समेत सात विशेष प्रजातियों के करीब 500 पौधे तैयार किए हैं।
विज्ञापन

इन प्रजातियों का बड़े पैमाने पर उत्पादन कर स्थानीय स्तर पर उपलब्धता सुनिश्चित करना विभाग का उद्देश्य है, ताकि किसानों, संस्थानों और आम लोगों को पौधों के लिए दूसरे जिलों का रुख न करना पड़े। वन विभाग के अनुसार, तैयार पौधों का रोपण सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक परिसरों और इच्छुक किसानों के खेतों में किया जाएगा। धार्मिक, औषधीय और पर्यावरणीय महत्व को देखते हुए इन प्रजातियों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। चंदन अपनी सुगंधित लकड़ी, रुद्राक्ष आध्यात्मिक महत्व, कल्पवृक्ष समृद्धि के प्रतीक, अंजीर पोषण तथा सिंदूर वृक्ष प्राकृतिक रंग और आयुर्वेदिक उपयोग के लिए जाना जाता है। वन क्षेत्राधिकारी जयशंकर प्रसाद वर्मा ने बताया कि प्रयोग सफल रहा तो आने वाले वर्षों में हजारों पौधे तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed