फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women from the group will spearhead digital services in the villages.

Sonebhadra News: गांवों में डिजिटल सेवाओं की कमान संभालेंगी समूह की महिलाएं

Sun, 09 Aug 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Women from the group will spearhead digital services in the villages.
ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और गांवों में सरकारी सेवाओं की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) के तहत गाजीपुर को 429 सीएससी-वीएलई तैयार करने का लक्ष्य मिला है। पहले चरण में विभिन्न विकासखंडों से 70 स्वयं सहायता समूहों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

जिला मिशन प्रबंधक परितोष पांडेय ने बताया कि चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण के बाद ग्राम पंचायत स्तर पर सीएससी के माध्यम से 850 से अधिक सरकारी, बैंकिंग और डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें प्रमाणपत्र बनवाने, पैन कार्ड, बिजली बिल जमा करने, बीमा, डिजी पे और विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं शामिल हैं। इससे ग्रामीणों को छोटे-छोटे कामों के लिए ब्लॉक या जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
योजना के तहत महिलाओं को प्रत्येक सेवा पर मिलने वाले कमीशन का 80 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार, इससे महिलाओं को हर महीने पांच हजार से 15 हजार रुपये तक अतिरिक्त आय होने की संभावना है।

सीएससी संचालन के लिए लैपटॉप, बायोमेट्रिक डिवाइस और प्रिंटर जैसी तकनीकी सामग्री खरीदने के लिए महिलाओं को सीआईएफ, सीसीएल और बैंक ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल, आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed