फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Heartbroken by wife's indifference, young man hangs himself

Sonebhadra News: पत्नी की बेरुखी से टूटा दिल, युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Sun, 09 Aug 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Heartbroken by wife's indifference, young man hangs himself
अनपरा में परिजनों से मृतक युवक की जानकारी लेती पुलिस। स्रोत जागरूक पाठक
अनपरा (सोनभद्र)। थानाक्षेत्र के लालटावर (वार्ड नंबर 16) में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाले 20 वर्षीय मधुसूदन का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि पत्नी से चल रहे विवाद और उसके दिल्ली चले जाने के कारण युवक बेहद मानसिक तनाव में था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक, मधुसूदन शुक्रवार रात अपनी मां के साथ खाना खाकर पीछे वाले कमरे में सोने गया था। शनिवार सुबह जब वह देर तक नहीं जागा, तो मां ने उसके भाई को जगाने भेजा। दरवाजा खटखटाने और आवाज देने पर भी जब कोई हलचल नहीं हुई, तो भाई ने खिड़की से अंदर झांका। अंदर का नजारा देखते ही उसकी चीख निकल गई। मधुसूदन छत की शीट में लगी पाइप से साड़ी का फंदा बनाकर उस पर झूल रहा था।अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसेंचीख-पुकार सुनकर मां और पड़ोस के लोग मौके पर जमा हो गए। आनन-फानन दरवाजा खोलकर परिजन उसे नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अनपरा थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। तीन भाइयों में सबसे छोटा मधुसूदन स्थानीय परियोजनाओं में वेल्डिंग का काम करता था। पिता की मौत के बाद वही अपनी मां की देखभाल कर रहा था। परिजनों ने बताया कि करीब एक साल पहले ही उसकी शादी गांव की ही एक युवती से हुई थी। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी, जिससे नाराज होकर पत्नी दिल्ली चली गई थी। मधुसूदन लगातार उसे ढूंढने की कोशिश कर रहा था और इसी परेशानी में उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। इस घटना के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

अनपरा में परिजनों से मृतक युवक की जानकारी लेती पुलिस। स्रोत जागरूक पाठक

अनपरा में परिजनों से मृतक युवक की जानकारी लेती पुलिस। स्रोत जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed