फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   FIR registered over allegations of molestation and assault on a woman after barging into her home.

Sonebhadra News: घर में घुसकर महिला से छेड़खानी और मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 09 Aug 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
FIR registered over allegations of molestation and assault on a woman after barging into her home.
कोन। थानाक्षेत्र की एक महिला ने पड़ोसी युवक पर रात में घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोन पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के मुताबिक उसके पति रोजगार के सिलसिले में गुजरात के सूरत में रहते हैं। 19 जुलाई की रात करीब 10 बजे वह घर में सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस का अर्जुन पासवान घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसका मुंह दबाया और मारपीट की। शोर मचाने पर सास-ससुर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। अगले दिन सुबह जब वह घटना की शिकायत करने जा रही थी, तभी अर्जुन पासवान, उसकी मां कौशिल्या, पत्नी कांती और बेटी ममता उसके दरवाजे पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि उसने पहले थाना कोन में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। कोन थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed