फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cannabis and heroin worth 15.24 crore destroyed at a cement factory

Sonebhadra News: सीमेंट फैक्टरी में नष्ट कराया गया 15.24 करोड़ का गांजा-हेरोइन

Sat, 04 Jul 2026 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Cannabis and heroin worth 15.24 crore destroyed at a cement factory
सोनभद्र। जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15.24 करोड़ रुपये मूल्य के जब्त किए गए 1897.811 किलोग्राम मादक पदार्थों का डाला की सीमेंट फैक्टरी में निस्तारण कराया। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान ऑपरेशन दहन के तहत जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (डीडीसी) की निगरानी में की गई। पुलिस के अनुसार विभिन्न न्यायालयों के आदेश और सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिले के विभिन्न थानों पर एनडीपीएस एक्ट के 145 मामलों में जब्त मादक पदार्थों को अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड (डाला सीमेंट वर्क्स) में निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट कराया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 1894.924 किलोग्राम गांजा और 2.887 किलोग्राम हेरोइन शामिल है। गांजा की अनुमानित कीमत 9.47 करोड़ रुपये और हेरोइन की कीमत 5.77 करोड़ रुपये आंकी गई है। दोनों का कुल अनुमानित मूल्य 15 करोड़ 24 लाख 86 हजार 200 रुपये बताया गया है। इन मादक पदार्थों में रॉबर्ट्सगंज थाने के 129, कोन थाने के दो और दुद्धी थाने के 14 मुकदमों में बरामद सामग्री शामिल थी। एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि यह मादक पदार्थ लंबे समय से सुरक्षित रखे गए थे, जिनका अब विधिसम्मत निस्तारण कराया गया है। ड्रग डिस्पोजल कमेटी की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की। इस दौरान सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा सहित नारकोटिक्स सेल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed