{"_id":"6a626082cfbbd351d90aba64","slug":"communicable-and-dastak-campaigns-intensified-special-monitoring-in-high-risk-villages-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-150222-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: संचारी व दस्तक अभियान तेज, उच्च जोखिम वाले गांवों में विशेष निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: संचारी व दस्तक अभियान तेज, उच्च जोखिम वाले गांवों में विशेष निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के तहत जिले में स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर उच्च जोखिम वाले गांवों में माइक्रोप्लान के अनुसार विशेष अभियान संचालित कर निगरानी की जा रही है।
गांवों में नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, फॉगिंग, खराब हैंडपंपों की मरम्मत और बुखार, डेंगू, मलेरिया, टीबी और अन्य संक्रामक रोगों के संभावित मरीजों की पहचान की जा रही है। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सफाईकर्मी, पंचायत सहायक और ग्राम प्रधान लोगों को स्वच्छता व रोगों से बचाव के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्र ने बताया कि दस्तक अभियान के तहत बुखार, डायरिया और कुपोषित बच्चों की पहचान कर आवश्यक जांच, उपचार व परामर्श दिया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने और बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करने की अपील की है।