{"_id":"6a480098df223dffe10e7bf2","slug":"crackdown-on-gang-facilitating-illegal-crushed-stone-transport-by-tipping-off-drivers-about-officials-locations-four-lookouts-arrested-three-vehicles-seized-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-149108-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अफसरों की लोकेशन देकर अवैध गिट्टी परिवहन कराने वाले गिरोह पर शिकंजा, चार पासर गिरफ्तार, तीन वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अफसरों की लोकेशन देकर अवैध गिट्टी परिवहन कराने वाले गिरोह पर शिकंजा, चार पासर गिरफ्तार, तीन वाहन सीज
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में पासर के आरोपी। स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसरों की लोकेशन देकर अवैध गिट्टी परिवहन कराने वाले गिरोह पर शिकंजा, चार पासर गिरफ्तार, तीन वाहन सीज
सितंबर 2025 में पुलिस व खान विभाग की टीम पर वाहन चढ़ाने की कोशिश के दौरान चर्चा में आया था यह गिरोह
पकड़े गए चारों आरोपियों का अच्छा-खासा आपराधिक इतिहास, वर्ष 2023 से सक्रिय पाया गया गिरोह
सोनभद्र। तीन साल से भी अधिक समय से अधिकारियों का लोकेशन देकर अवैध गिट्टी-बालू परिवहन कराने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सितंबर 2025 में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और खनिज विभाग के टीम पर वाहन चढ़ाने की कोशिश के दौरान कार्रवाई तो की ही गई थी। अब गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चार की गिरफ्तारी की गई है। वाहनों को पास कराने के लिए प्रयुक्त किए जाने वाले तीन वाहनों को भी जब्त किया गया है।
सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज रामस्वरूप वर्मा और प्रभारी निरीक्षक एसओजी नागेश की अगुवाई वाली टीम ने चारों आरोपियों को शुक्रवार की सुबह चुर्क कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास तीन चार पहिया वाहन पाए गए जिसके संबंध में आरोपी कोई वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर पाए इसलिए वाहनों को भी सीज कर दिया गया। पकड़े गए चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी निवासी अरमान खान के खिलाफ चोपन और रॉबर्ट्सगंज थाने में आठ, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के परही निवासी आरिफ खान के खिलाफ रॉबर्ट्सगंज थाने में तीन, मूलतः राजगढ़ (मिर्जापुर) थाना क्षेत्र के लूसा निवासी व वर्तमान में मारकुंडी में रह रहे रंजीत कुमार उर्फ नेता यादव के खिलाफ रॉबर्ट्सगंज थाने में दो, मूलतः मड़िहान (मिर्जापुर) थाना क्षेत्र के दारानगर, वर्तमान में ब्रह्मनगर कॉलोनी रॉबर्ट्सगंज में रह रहे दिनेश्वर केशरी उर्फ भोनू केशरी के खिलाफ रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में चार मामले दर्ज हैं।
इनसेट
चेकिंग के दौरान टीम पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की थी
12 सितंबर 2025 को रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में जिला खनिज कार्यालय के सर्वेक्षक योगेश शुक्ला और पुलिस टीम गिट्टी व बालू का परिवहन कर रहे वाहनों की जांच कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान कुछ वाहन चालकों ने चेकिंग से बचने के लिए जांच टीम पर ट्रक चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की थी। आरोपियों ने बैरियर तोड़ते हुए तेज रफ्तार में वाहनों को गलत दिशा से भगाया, जिससे सार्वजनिक मार्ग पर अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। मामले में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में विभिन्न धाराओं और सीएलए एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
-- --
खनन और सरकारी कार्य में बाधा जैसे मामलों में पहले भी दर्ज हैं कई मामले
गिरफ्तार चारों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार अरमान खान पर सबसे अधिक आठ प्राथमिकी दर्ज हैं, जिनमें अवैध खनन, सरकारी कार्य में बाधा, लोक संपत्ति को नुकसान, धोखाधड़ी, चोरी, धमकी और गैंगस्टर एक्ट जैसे मामले शामिल हैं। आरिफ खान के खिलाफ अवैध खनन, सरकारी कार्य में बाधा और गैंगस्टर एक्ट समेत तीन मामले दर्ज हैं। रंजीत कुमार उर्फ नेता यादव के खिलाफ वर्तमान प्रकरण और गैंगस्टर एक्ट सहित दो मामले दर्ज हैं। वहीं दिनेश्वर केशरी उर्फ भोनू केशरी के खिलाफ अवैध खनन, सरकारी कार्य में बाधा, चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत चार मामले दर्ज हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हाथीनाला और करमा पुलिस ने गैंगस्टर के दो-दो आरोपी दबोचे
करमा। गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे करमा थाना क्षेत्र के बसदेवा करकी माइनर निवासी आलम और वकील को प्रभारी निरीक्षक हाथीनाला उदयभान राव की अगुवाई वाली टीम ने और करमा थाना क्षेत्र के बहेरा (रजपुरवा) निवासी सुरेश मौर्या व सनोज यादव एसआई मनोज सिंह की अगुवाई वाली करमा पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों का गैंगस्टर एक्ट के तहत चालान कर दिया गया। संवाद
झपट्टामारी गिरोह के लीडर सहित तीन पर गैंगस्टर एक्ट की प्राथमिकी
चोपन। चोपन पुलिस ने झपट्टामारी गिरोह के गैंग लीडर सहित तीन के खिलाफ बृहस्पतिवार की रात गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की। प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता के मुताबिक चुर्क इलाके के घसिया बस्ती का रहने वाला अटल घसिया गैंग का लीडर है और मूलतः गाजीपुर के नगसर, वर्तमान में चोपन थाना क्षेत्र के डाला मलिन बस्ती झूलन टाली के पास रह रहा रोहित विश्वकर्मा और कोन थाना क्षेत्र के नौडिहा निवासी कृष्णा उर्फ कृष्णदेव सिंह सक्रिय सदस्य हैं। यह गिरोह किसी एक को औरत की वेशभूषा में खड़ी कर वाहनों को रोकवाता है और वाहन चालक व उसमें बैठे लोगों से छिनैती-झपट्टामारी कर गायब हो जाता है। संवाद