{"_id":"6a46cc35b6f1d3424c0e7513","slug":"drm-expressed-displeasure-upon-seeing-potholes-on-the-platform-sonbhadra-news-c-192-1-svns1033-156555-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: प्लेटफाॅर्म पर गड्ढे दिखने पर डीआरएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: प्लेटफाॅर्म पर गड्ढे दिखने पर डीआरएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) प्रयागराज रजनीश अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को जंक्शन का व्यापक निरीक्षण कर निर्माणाधीन परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म पर निर्माण कार्य के कारण बने गड्ढों और अन्य कमियों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने आगाह किया कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और स्टेशन पर स्वच्छता किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने प्लेटफॉर्म, टिकट घर, मुख्य भवन के बाहर चल रहे निर्माण कार्य, ग्रेनाइट व टाइल्स बिछाने के कार्य, पेयजल व्यवस्था तथा बारिश के मौसम को देखते हुए बनाए जा रहे शेड की प्रगति की जानकारी की। संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य तय समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने को कहा।
उन्होंने विश्वनाथपुरी स्टेशन से डीएफसीसी के न्यू डगमगपुर स्टेशन तक प्रस्तावित कार्ड लाइन निर्माण स्थल और उसके एप्रोच का भी निरीक्षण किया तथा जल्दी कार्य शुरू कराने को कहा। लगभग दो महीने पहले क्षतिग्रस्त हुए पिरल्लीपुर रेलवे पुल का निरीक्षण कर उन्होंने जुलाई के अंत तक निर्माण पूरा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया। पिरल्लीपुर के समीप डीएफसी लाइन के पास लगभग 220 मीटर लंबी बाउंड्रीवाल का निर्माण जल्द पूरा कराने और कार्ड लाइन निर्माण में आ रही बाधाओं को समन्वय स्थापित कर दूर कराने का भी निर्देश दिया। संवाद