फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Edible oil prices rise, pack weight decreases worry consumers

Sonebhadra News: खाद्य तेलों के दाम में उछाल, पैक का वजन घटने से उपभोक्ता परेशान

Mon, 20 Jul 2026 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Edible oil prices rise, pack weight decreases worry consumers
तेल, रिफाइन पर किराना कारोबारी की प्रतिक्रिया- श्यामलाल केशरी। स्रोत स्वयं
सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और पेट्रोल-डीजल की लागत बढ़ने का असर अब खाद्य तेलों पर भी दिखाई देने लगा है। जिले के बाजारों में सरसों व रिफाइंड तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है। वहीं, कंपनियों की ओर से कीमत बढ़ाने के साथ पैकेट का वजन घटाकर आपूर्ति किए जाने से ग्राहकों में नाराजगी है। रॉबर्ट्सगंज के कारोबारियों के अनुसार पहले सलोनी सरसों तेल करीब 150 रुपये प्रति लीटर बिकता था, जो अब 170 से 180 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। इसी तरह पहले 130 रुपये में मिलने वाला एक लीटर रिफाइंड तेल अब करीब 170 रुपये में 750 ग्राम के पैक में मिल रहा है। इससे उपभोक्ताओं पर दोहरी मार पड़ रही है। कारोबारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बिक्री प्रभावित हो रही है। ग्राहक जरूरत के अनुसार कम मात्रा में तेल खरीद रहे हैं, जिससे बाजार की रौनक भी कम हुई है। किराना कारोबारी श्याम लाल केशरी ने कहा कि तेल कंपनियां पहले कीमत बढ़ाती हैं, फिर पैकेट का वजन कम कर देती हैं। इससे ग्राहकों में असंतोष है और बिक्री पर असर पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार और परिवहन लागत बढ़ने का असर खाद्य तेलों पर साफ दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ सप्ताह में कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है। नंदलाल कुशवाहा ने कहा कि महंगाई के कारण ग्राहक अब एक लीटर की जगह आधा या 750 ग्राम का पैक खरीद रहे हैं। पहले की तुलना में कारोबार धीमा हो गया है। खाद्य तेलों की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। यदि कीमतों में जल्द राहत नहीं मिली तो आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं और कारोबारियों दोनों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

तेल, रिफाइन पर किराना कारोबारी की प्रतिक्रिया- श्यामलाल केशरी। स्रोत स्वयं

तेल, रिफाइन पर किराना कारोबारी की प्रतिक्रिया- श्यामलाल केशरी। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed