फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Elderly woman dies after falling off a bike while on her way to deliver Sothaura to her granddaughter's home

Sonebhadra News: नातिन के घर सोठौरा पहुंचाने जा रही वृद्धा की बाइक से गिरकर गई जान

Sat, 04 Jul 2026 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after falling off a bike while on her way to deliver Sothaura to her granddaughter's home
वृद्ध महिला की मौत पर गमगीन परिजन। स्रोत जागरूक पाठक
घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मधका गांव में शनिवार को अपराह्न चलती बाइक से गिरकर पुनवासी देवी (65) की मौत हो गई। परिवार में पुत्र जन्म के उपलक्ष्य में वह अपनी नातिन के घर सोठौरा (सोंठ-मेवा से बना लड्डू) पहुंचाने जा रही थी। घटना से खुशी मातम में बदल गई। परिजन सीएचसी से शव लेकर घर चले गए। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के अमिलौधा गांव निवासी पुनवासी देवी (65) शनिवार को दोपहर बाद अपने पोते के साथ बाइक पर बैठकर अपनी नातिन के घर करमा थाना क्षेत्र के कुड़ी, बिसहार गांव जा रही थी। इसी दौरान मधका गांव में चलती बाइक से अनियंत्रित होकर पुनवासी देवी बाइक के नीचे गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें घोरावल सीएचसी ले आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक उसके सिर में गंभीर चोंटे आई हैं। पुनवासी देवी के चार पुत्र हैं। पुत्र रामदेव ने बताया कि उसके परिवार में पुत्र जन्म हुआ है, जिसके उपलक्ष्य में उसकी मां अपने नातिन के घर सोठौरा पहुंचाने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया पुलिस को बिना सूचना दिए परिजन महिला के शव को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed