सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electric vehicles are a reliable and self-reliant option: Ravi

इलेक्ट्रिक वाहन भरोसेमंद और आत्मनिर्भर विकल्प : रवि

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Electric vehicles are a reliable and self-reliant option: Ravi
चतरा ब्लॉक के पचोखर गांव में जागरुकता कार्यक्रम में शामिल लोग। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सोनभद्र। गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट की तरफ से अमृत सरोवर पचोखर रामगढ़ पर प्रकृति संरक्षण एवं प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जन-जागरूकता गोष्ठी की गई।
Trending Videos

संचालन करते हुए रवि प्रकाश चौबे ने कहा कि विदेशी ईंधन पर निर्भरता कभी भी संकट का कारण बन सकती है। ऐसी स्थिति में इलेक्ट्रिक वाहन एक भरोसेमंद और आत्मनिर्भर विकल्प हैं, जिन्हें सोलर ऊर्जा से भी संचालित किया जा सकता है। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक सत्यप्रताप सिंह ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य की आवश्यकता ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित निवेश हैं।
इस मौके पर राजेंद्र श्रीवास्तव, रामगढ़ साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष विनोद मिश्र, श्रीराम शास्त्री, भोला पांडेय, दामोदर देव पांडेय, सत्यप्रकाश देव, प्रशांत मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed