{"_id":"69935f51941e2429c10a45ac","slug":"emphasis-on-resolving-disputes-through-conciliation-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-142054-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सुलह-समझौते से विवादों के निस्तारण पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सुलह-समझौते से विवादों के निस्तारण पर जोर
सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 14 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सोमवार को बैठक की गई। प्राधिकरण के सचिव सिविल जज (सीडी) राहुल के विश्राम कक्ष में हुई बैठक में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक शामिल हुए।
Trending Videos
सचिव ने बताया कि यह आयोजन जिला जज राम सुलीन सिंह के निर्देश पर किया जा रहा है। लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 एनआई एक्ट, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, पारिवारिक, श्रम, भूमि अधिग्रहण, विद्युत व जल बिल, सेवा संबंधी वेतन-भत्ते, सेवानिवृत्ति लाभ, राजस्व व अन्य सिविल मामलों के साथ-साथ सुलह योग्य प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अधिक से अधिक मामलों में नोटिस की तामीली सुनिश्चित कर लोक अदालत में लंबित और प्री-लिटिगेशन स्तर के मामलों का सुलह के माध्यम से निस्तारण कराया जाए। बताया कि 22 फरवरी को जिले में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित होगा। इसके माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। विशेष रूप से दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, असंगठित श्रमिक, गरीब वर्ग तथा अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया। सभी विभागों को निर्देश दिया गया कि जागरूकता शिविरों के जरिए पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उनका पंजीकरण कराएं और आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।