{"_id":"69943482c7ec1ed4470e9d4c","slug":"video-bku-ambawata-group-protests-against-trade-deal-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्रेड डील के विरोध में भाकियू अंबावता गुट ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्रेड डील के विरोध में भाकियू अंबावता गुट ने किया प्रदर्शन
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता (ट्रेड डील) को रद्द किए जाने के साथ ही पांच सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट ने सोनभद्र कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। चेताया कि अगर मांगे पूरी नहीं की जाती है तो 22 मार्च को बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एमएसपी गारंटी कानून बनाए जाने पर जोर दिया। इसके साथ वृद्धा पेंशन बढ़ाकर पांच हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग की गई। शिक्षा एवं चिकित्सा की सुविधा पूर्णत: निशुल्क करने और पूरे देश में किसानों का कर्ज माफ किए जाने की मांग गई। कहा कि भारत-अमेरिका के बीच जो ट्रेड डील हुई है, वह किसान विरोधी है। वक्ताओं ने बताया कि पांच सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को पूरे देश में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करने वालों में जिला उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, महिला उपाध्यक्ष सरोजा देवी, राज देव, रामदास, देवीशरण, जगदीश, बालगोविंद, अजय, बलवंत सिंह, रामकेश, फूलकुमार, गिरमन देवी, सीता कुंवर, सावित्री, कांती देवी आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।