सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Employment servants demonstrated for payment of honorarium and EPF.

Sonebhadra News: मानदेय व ईपीएफ भुगतान के लिए रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Employment servants demonstrated for payment of honorarium and EPF.
विज्ञापन
ब्लॉक परिसर में सोमवार को रोजगार सेवकों ने मानदेय और ईपीएफ भुगतान में हो रही देरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। सेवकों ने आरोप लगाया कि शासन के अनुरूप और खंड विकास अधिकारी के आदेशानुसार वे अपने सभी सौंपे गए कार्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते आ रहे हैं, इसके बावजूद कई महीनों से उनका मानदेय नहीं दिया गया है।
Trending Videos

वहीं ईपीएफ की धनराशि भी वर्षों से लंबित है। रोजगार सेवकों ने अपनी समस्याओं को लेकर एडीओ कोऑपरेटिव सुधीर कुमार मौर्य को ज्ञापन साैंपा।
उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। रोजगार सेवकों ने कहा कि मनरेगा सेल की घोर लापरवाही और उदासीनता के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा है। इससे सेवकों में गहरा आक्रोश हैं। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही भुगतान की व्यवस्था नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष विनय कुमार, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार दुबे, रामतेज, सुभाष यादव, सुरेंद्र कुमार सिंह, वंदना आदि रोजगार सेवक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed