{"_id":"699cb1b6f737951e9b0b35ea","slug":"the-construction-of-the-modern-park-will-be-completed-by-march-sonbhadra-news-c-189-1-svns1012-144516-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मार्च तक पूरा हो जाएगा आधुनिक पार्क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मार्च तक पूरा हो जाएगा आधुनिक पार्क का निर्माण
चकिया में निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण करते चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव। संवाद
- फोटो : kathua news
Link Copied
विज्ञापन
पं. दीनदयाल आदर्श नगर योजना के तहत लगभग 88 लाख रुपये की लागत से नगर में अत्याधुनिक पार्क का निर्माण किया जा रहा है। मार्च तक इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। मार्च में ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। सोमवार को चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने पार्क में पहुंच कर कार्य की प्रगति देखी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द काम पूरा करने का निदेश दिया। चकिया नगर के बढ़ती आबादी और नगरवासियों के लिए सड़कों पर टहलने से होने वाली दिक्कत को देखते हुए नगर पंचायत बोर्ड के सभासदों की सहमति पर आधुनिक व्यवस्थाओं से सुसज्जित पार्क निर्माण की योजना तैयार की गई। 39000 स्क्वायर फीट जमीन के अंतर्गत पार्क निर्माण में बच्चों से लेकर व्यस्क और बुजुर्गोंं के साथ महिलाओं फैमिली परिवार के लिए हर तरीके की आकर्षित सुविधाओं को मुहैया कराने का ख्याल रखा गया है। 88 लाख रुपये से पार्क में योगशाला से लेकर ओपेन जिम, बैडमिंटन कोर्ट, फाउंटेन रेन वाटर हार्वेस्टिंग, गार्ड रूम, पंप रूम, आधुनिक सुविधाओं से लैस सामुदायिक शौचालय परिसर में बेहतर तरीके से प्रकाश की व्यवस्था टहलने के लिए पाथवे का निर्माण और पर्यावरण के दृष्टि से पौधों को स्थापित करने सहित बेहतरीन फौव्वारा जैसी व्यवस्था शामिल है। जिसका सीधा लाभ नगरवासियों को मिलेगा। चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहाकि नगर के लिए सबसे बड़ा ऐतिहासिक पार्क की सौगात मिली है। इसके निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहा है। बाउंड्रीवॉल, मुख्य गेट, फौव्वारा, ट्यूबवेल पंप, शौचालय, बैडमिंटन कोट, प्रतीक्षालय, पाथ वे का कार्य कार्यदाई संस्था की ओर से अंतिम रूप दिया जा रहा है। मार्च में इसका उद्घाटन किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।