फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmer tossed air and fell into pit while removing pipe massive uproar following his death in sonbhadra

UP: पाइप हटाते वक्त हवा में उछला किसान गड्ढे में गिरा, मौत के बाद जमकर हंगामा; टावर निर्माण रोकने गए थे जगदीश

Thu, 02 Jul 2026 08:33 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 02 Jul 2026 08:33 PM IST
सार

Sonbhadra News: मध्यप्रदेश के सिंगरौली में खेत में हाईटेंशन टावर निर्माण का विरोध करने पहुंचे किसान की पाइप खिसकाते समय गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Farmer tossed air and fell into pit while removing pipe massive uproar following his death in sonbhadra
किसान की माैत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: शक्तिनगर सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में अपने खेत में हाईटेंशन टावर निर्माण का विरोध करने पहुंचे किसान की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई। तहसीलदार ने घटना को लापरवाही बताते हुए संबंधितों पर कार्रवाई की बात कही इसके बावजूद मामला शांत नहीं हुआ।

विज्ञापन




सिंगरौली में टावर निर्माण रोकने पहुंचा किसान मौके पर मौजूद एक पाइप को खिसकाने की कोशिश कर रहा है इसी दौरान पाइप के झटके से उछल कर गड्ढे में गिर गया और चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के वक्त का वीडियो सामने आने के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे व कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि खम्हरिया ग्राम पंचायत के परदेही गांव में पावरग्रिड कार्पोरेशन टावर निर्माण करा रही है। इसी निर्माण का विरोध करने किसान मौके पर पहुंचा था जहां उसकी मौत हो गई। वाकए का लाइव वीडियो भी सामने आया है लेकिन अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता। वीडियो में किसान जमीन पड़ी एक भारी-भरकम पाइप को खिसकाने की कोशिश करता दिख रहा है, लेकिन अगले पल पाइप सहित हवा में कई फीट ऊपर उछल कर गड्ढे में गिर जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृत किसान जगदीश शाह के परिजनों ने प्रशासनिक अधिकारियों और कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिस जमीन पर टावर का निर्माण किया जा रहा था, उसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। 

परिवार की आपत्तियों और बार-बार मना करने के बावजूद कंपनी द्वारा निर्माण कार्य जबरी किया जा रहा था। तहसीलदार प्रीति सिकरवार ने बताया कि घटना से पहले किसी तरह की शिकायत किसान के तरफ से नहीं की गई थी। उन्होंने कंपनी की लापरवाही बताते हुए जांच व दोषीजनों पर कार्रवाई की बात कहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दिया है। 

बैढ़न कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार ने बताया कि यह हादसा पाइप के भीतर किसी अत्यधिक दबाव (हाई-प्रेशर) के कारण हुआ या इसके पीछे निर्माण कार्य में बरती गई कोई बड़ी लापरवाही थी यह सब विधिवत तकनीकी जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed