फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers from Bhaiswar continue their protest against irregularities in land consolidation for the 410th day.

Sonebhadra News: चकबंदी में अनियमितता के विरोध में भैसवार के किसानों का 410वें दिन भी धरना जारी

Thu, 02 Jul 2026 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Farmers from Bhaiswar continue their protest against irregularities in land consolidation for the 410th day.
किसानों का आरोप- 450 आपत्तियां एक ही दिन में खारिज, शिकायतों पर अब तक नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन

घोरावल। तहसील क्षेत्र के भैसवार गांव में चकबंदी में कथित अनियमितताओं के विरोध में किसानों का धरना-प्रदर्शन गुरुवार को लगातार 410वें दिन भी जारी रहा। धरना भैसवार गांव के सिमरिया टोला स्थित बछनार बिरबाबा देवस्थान पर चल रहा है। धरना का नेतृत्व कर रहे भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने बताया कि गांव में कुल 1,470 खातेदार हैं, जिनमें बड़ी संख्या में किसान चकबंदी की गड़बड़ियों से प्रभावित हैं। उनका आरोप है कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान दायर 450 आपत्तियों को एक ही दिन में खारिज कर दिया गया। साथ ही कई मामलों में किसानों को रिश्वत देने के लिए भी मजबूर होना पड़ा।

किसानों का कहना है कि चकबंदी से जुड़ी समस्याओं को लेकर वे चकबंदी आयुक्त, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, जिलाधिकारी, सांसद तथा जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन और पत्र भेजकर कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन पर उनकी समस्याओं के प्रति लापरवाही और संवेदनहीनता का आरोप लगाया। धरना-प्रदर्शन में बिरजू कुशवाहा के अलावा संजय यादव, रामपाल पटेल, मनोज कुमार यादव, शिवपूजन, सीताराम सिंह, कैलाश, बहादुर और सिद्धनाथ मौर्य सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed