सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Finance Company and Yard Operators Accused of Forcible Vehicle Seizure and Recovery

Sonebhadra News: फाइनेंस कंपनी-यार्ड संचालकों पर जबरिया वाहन कब्जाने-वसूली का आरोप

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Finance Company and Yard Operators Accused of Forcible Vehicle Seizure and Recovery
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी और पार्किंग यार्ड संचालकों पर जबरिया वाहन कब्जाने, धमकी देने तथा अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है। मामले में न्यायालय के आदेश पर चोपन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायपुर थाना क्षेत्र के पनिकप खुर्द निवासी राजवंती देवी ने न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र में बताया है कि वर्ष 2019 में मिश्रा मोटर्स राबर्ट्सगंज से बजाज आटो फाइनेंस लिमिटेड के जरिए वाहन खरीदा था। वाहन की मासिक किस्त 7800 रुपये तय हुई थी। आरोप है कि 4.10 लाख रुपये लेने के बाद भी 44,665 रुपये बकाया बताया जाता रहा। 21 अक्टूबर 2024 को 20 हजार रुपये लेने के बादलोन खाता बंद करने की बात कही गई। पैसे का इंतजाम होता इससे पहले ही तेलगुड़वा के पास स्कार्पियो सवार 5-6 लोगों ने वाहन रोककर जबरिया वाहन कब्जे में ले लिया और उसे बाबा विश्वनाथ पार्किंग यार्ड में ले जाकर खड़ा करा दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed