{"_id":"69da8d0a680a77207502257e","slug":"fire-erupts-after-collision-with-oncoming-heavy-truck-driver-and-helper-burned-alive-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-144778-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: विपरीत दिशा से आ रहे हाईवा की ट्रक से टक्कर के बाद लगी आग, चालक-खलासी जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: विपरीत दिशा से आ रहे हाईवा की ट्रक से टक्कर के बाद लगी आग, चालक-खलासी जिंदा जले
विज्ञापन
हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर भुतहिया पुलिया के पास घटना के बाद पहुंची दमकल। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
हाथीनाला/रेणुकूट(सोनभद्र)। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर हाथीनाला थाना क्षेत्र के भुतहिया पुलिया के पास शनिवार की शाम बड़ा हादसा हुआ। ट्रक और हाईवा में आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में हाईवा चालक और ट्रक का खलासी अंदर केबिन में ही फंसे रहे गए। जिंदा जलने से उनकी मौत हो गई। ट्रक चालक ने कूदकर जान बचाई। उसे गंभीर हाल में हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की मदद से देर रात तक आगे बुझाने और वाहनों को मार्ग से हटाने की कोशिश जारी रही। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
गोरखपुर से अमूल का बोतलबंद दूध (200 एमएल) लेकर ट्रक रायपुर की तरफ जा रहा था। हथवानी गांव में भुतहिया पुलिया के पास विपरीत दिशा से राखड़ लेकर आ रहे हाईवा से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लगी को ट्रक का चालक वाहन से कूद गया, जबकि उसका खलासी केबिन में फंस गया। हाईवा का चालक भी केबिन में फंसा रह गया। घटना की सूचना पर रेणुकूट, हाथीनाला, चोपन सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। चोपन फायर स्टेशन, हिंडाल्को और अल्ट्राटेक के अग्निशमन दल ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की। दोनों केबिन में इस कदर फंसे थे कि सामने नजर आने के बाद भी उन्हें बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रात नौ बजे तक मौके पर राहत कार्य जारी था। ट्रक के खलासी की पहचान संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद सरौनी निवासी बबलू (21) के रूप में हुई। हाईवा चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
जिंदा जलता रहा चालक, बाहर मदद की गुहार लगाता रहा भाई
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें आग की तेज लपटों से घिरे हाईवा का खलासी जिंदा जल रहा है और सामने उसका भाई उसे बचाने के लिए मदद की गुहार लगा रहा है। वीडियो में चालक का आधा शरीर केबिन के बाहर लटका है। आग में जलते हुए वह छटपटा रहा है। उसके शरीर में हरकत होती भी दिख रही है, लेकिन बुरी तरह फंसे होने के कारण कोई उसकी मदद नहीं कर पा रहा।
पांच घंटे बाधित रहा आवागमन
हादसे के चलते वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर करीब पांच घंटे तक आवागमन बाधित रहा। वाहनों की लंबी कतार लगी रही। बाइक सवार जंगल के रास्ते गंतव्य की तरफ आते-जाते रहे। वहीं अन्य छोटे वाहनों को दुद्धी, मुर्धवा मोड़ के रास्ते डायवर्ट कर आगे भेजा गया।
ब्रेक फेल होने से किनारे ले जा रहा था वाहन, तभी हुई टक्कर
हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती ट्रक के चालक सूरज ने बताया कि ब्रेक फेल होने से हादसा हो गया। चालक ने बताया कि गाड़ी लोड कर गोरखपुर से रायपुर जा रहे थे। रास्ते में ब्रेक फेल हो गया और पाइप अंदर से फट गया। संकरी सड़क को देखते हुए गाड़ी को जंगल की तरफ ले जा रहे थे। तभी अचानक सामने से दूसरा वाहन आ गया, जिससे टक्कर हो गई। बताया कि ट्रक में मौजूद खलासी बबलू (21) बाहर नहीं निकल पाया। बबलू संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद थाना क्षेत्र के सरौनी गांव का निवासी था।
हाथीनाला थाना क्षेत्र में ट्रक और हायवा की टक्कर के बाद आग लग गई थी। इसकी चपेट में आने से एक वाहन का चालक और दूसरे के खलासी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। ट्रक के चालक क़ो बचा लिया गया है। -अनिल कुमार, एएसपी।
Trending Videos