फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gangster Act invoked against five individuals, including a police officer posted in Sultanpur

Sonebhadra News: सुल्तानपुर में तैनात पुलिसकर्मी सहित पांच पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Sat, 04 Jul 2026 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gangster Act invoked against five individuals, including a police officer posted in Sultanpur
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में छह माह पहले 60 किलोग्राम गांजा और 5.20 लाख रुपये की बरामदगी के चर्चित मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर अंतरजनपदीय गिरोह बनाकर गांजा की तस्करी और अवैध कारोबार से आर्थिक लाभ अर्जित करने का आरोप है। कोतवाल रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि गिरोह का सरगना अमेठी जिले के रायपुर देवीपाटन रोड निवासी सूरज कुमार सोनी है। उसके साथ सुल्तानपुर निवासी भाष्कर दुबे और लकी यादव, अमेठी निवासी शुभम तिवारी और रायबरेली निवासी सुनील यादव (वर्तमान में सुल्तानपुर पुलिस लाइन में मुख्य आरक्षी) गिरोह के सदस्य हैं। गत 28 जनवरी को मम्मी ढाबा के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध स्कॉर्पियो की तलाशी ली गई थी। जांच में दोनों वाहनों से कुल 60 किलोग्राम अवैध गांजा और गांजा बिक्री के 5.20 लाख रुपये बरामद किए गए थे। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपपत्र न्यायालय भेजा जा चुका है। कोतवाल के मुताबिक जांच और आरोपियों के आपराधिक इतिहास से स्पष्ट हुआ कि यह गिरोह संगठित तरीके से मादक पदार्थों की तस्करी कर आर्थिक लाभ कमाने में सक्रिय है। इसी आधार पर गिरोह का गैंग चार्ट तैयार कर डीएम से अनुमोदन प्राप्त किया गया। उनकी स्वीकृति मिलने के बाद पांचों आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed