{"_id":"699f666376beb4272d01d940","slug":"garbage-vehicles-running-without-number-plates-have-not-been-fitness-and-insurance-done-for-a-long-time-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-142475-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बिना नंबर प्लेट के चला रहे कूड़ा वाहन लंबे समय से नहीं हुआ फिटनेस और बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बिना नंबर प्लेट के चला रहे कूड़ा वाहन लंबे समय से नहीं हुआ फिटनेस और बीमा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की कई निकायों में नियमों को ताक पर रखकर कूड़ा उठाने वाले वाहन दौड़ रहे हैं। इसमें अधिकांश वाहनों के पास या तो नंबर प्लेट नहीं लगा है या फिर उनका फिटनेस और बीमा नहीं हुआ है।
नगर पालिका परिषद सोनभद्र के साथ ही नगर पंचायत चोपन में बिना नंबर प्लेट के कूड़ा वाहनों को दौड़ते हुए देखा जा सकता है। दो से तीन सवारी होने पर बाइक का चालान करने वाली पुलिस बिना नंबर प्लेट लगाए दौड़ रहीं कूड़ा ढोने वाली वाहनों पर कार्रवाई को लेकर मौन साधे हुए हैं। संबंधित निकाय के अधिकारी भी वाहनों के फिटनेस और जरूरी कवायद कराने को लेकर सुस्त रवैया अपनाए हुए हैं। इससे जहां लाखों के राजस्व का चूना लग रहा है, वहीं आम नागरिकों की जान माल की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है।
जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिषद (रॉबर्ट्सगंज) सोनभद्र के पास छोटे-बड़े कुल 29 वाहन हैं। इसमें ट्रैक्टर-ट्राली भी शामिल हैं, जिनके जरिए 25 वार्ड वाले नगर पालिका परिषद में कूड़ा उठान, ढुलान किया जाता है। नगर से प्रतिदिन करीब 10 एमटी से अधिक कूड़ा निकलता है। कूड़ा ढोने के लिए लगे अधिकांश वाहन बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे हैं। बुधवार को नगर क्षेत्र में छोटे-बड़े 10 से अधिक वाहन बिना नंबर प्लेट के देखे गए। कुछ वाहनों पर अस्थाई नंबर लगा हुआ है। नगर पालिका को मिली दो नई फॉगिंग मशीन में एक पर नंबर प्लेट तो लगा है, मगर दूसरे फॉगिंग मशीन पर नंबर प्लेट नहीं है। इसमें कई वाहन लंबे समय से चल रहे हैं, तो कुछ का संचालन छह महीने से हो रहा है। आलम यह है कि यह वाहन रोजाना शहर के सभी वार्डों और सड़कों पर चलते हैं लेकिन इनकी नंबर प्लेट पर किसी नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी का ध्यान आज तक नहीं गया है।
Trending Videos