सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   MNREGA employees haven't received their honorarium for eight months, Holi may be dull

Sonebhadra News: मनरेगा कर्मचारियों को आठ माह से नहीं मिला मानदेय, फीकी हो सकती है होली

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
MNREGA employees haven't received their honorarium for eight months, Holi may be dull
विज्ञापन
ग्राम रोजगार सेवकों व मनरेगा कर्मचारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। आठ माह से लंबित मानदेय के शीघ्र भुगतान की मांग की। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। ज्ञापन में कहा गया कि मनरेगा कर्मचारी बीते 18 वर्षों से निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे हैं और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उनका अल्प मानदेय पिछले आठ माह से बकाया है। कर्मचारियों का कहना है कि नियमित भुगतान न होने से बच्चों की फीस, दवाइयों और ब्लॉक मुख्यालय तक आने-जाने का खर्च वहन करना कठिन हो गया है। बढ़ते कर्ज के कारण आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम रोजगार सेवक मनरेगा कार्यों के साथ ई-केवाईसी, बीएलओ और एसआईआर जैसे अतिरिक्त दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे हैं। होली पर्व नजदीक होने से कर्मचारियों में चिंता और बढ़ गई है। संघ ने प्रशासन से होली से पूर्व बकाया मानदेय का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है। चेतावनी दी गई कि अगर शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान एपीओ विनय मिश्रा, पंकज कुमार, विमलेश, अभिलाष, मनीष कुमार, प्रदीप सिंह राणा, सुनील सिंह, सिराज अहमद, अशोक कुमार, बीना, विनीता, रुक्मणी, शायदा बानो, सतीश चंद्र, प्रमोद, कैलाश आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed