सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   MP and Minister of State flagged off Dhanbad-Bhopal Express

Sonebhadra News: सांसद और राज्यमंत्री ने धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस को दिखाई झंडी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
MP and Minister of State flagged off Dhanbad-Bhopal Express
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुधवार को नई त्रि-साप्ताहिक धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस का भव्य स्वागत किया गया। सपा सांसद छोटेलाल खरवार और राज्यमंत्री संजीव गोंड ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि ट्रेन के संचालन से जिले के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। मंडल यातायात प्रबंधक रंजीत कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।गाड़ी संख्या 11631 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भोपाल से शाम 8.55 बजे चलकर सुबह 10.20 बजे चोपन पहुंचेगी तथा 10.50 बजे धनबाद के लिए रवाना होगी। गाड़ी संख्या 11632 बुधवार, शनिवार और रविवार को धनबाद से सुबह 7.20 बजे चलकर शाम 4.05 बजे चोपन पहुंचेगी और 4.25 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेगी। ट्रेन भोपाल, इटारसी, कटनी, सिंगरौली, चोपन व धनबाद होकर चलेगी। इस दौरान संजीव त्रिपाठी, संजय केशरी, विकास चौबे, नजमुद्दीन, सतीश आदिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed