{"_id":"69b059719654e29db7009bf3","slug":"gas-stock-at-some-agencies-is-exhausted-supply-has-been-disrupted-since-holi-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-143049-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कुछ एजेंसियों पर गैस का स्टॉक खत्म होली के बाद से ही लड़खड़ाई आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कुछ एजेंसियों पर गैस का स्टॉक खत्म होली के बाद से ही लड़खड़ाई आपूर्ति
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज गैस सिलेंडर एजेंसी पर हलकान उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। इस्राइल-ईरान युद्ध के कारण पेट्रोलियम पदार्थों के उत्पादन और आपूर्ति पर असर की आशंकाओं ने आम उपभोक्ता की बेचैनी बढ़ा दी है। तरह-तरह की अफवाहों के प्रभाव में आकर लोग अपने लिए रसोई गैस का स्टॉक सुरक्षित करने के लिए परेशान हो गए हैं। इसके चलते एजेंसियों पर भागदौड़ बढ़ गई है। हाेली जैसे प्रमुख त्योहार के ठीक बाद जहां आपूर्ति सामान्य रूप से भी लड़खड़ा जाती है, वहां किल्लत की अफवाहों ने मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। जिले की ज्यादातर एजेंसियाें पर अभी घरेलू गैस का स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन कुछ जगहों पर आपूर्ति में देरी के कारण स्टॉक खत्म हो चुका है। ऐसे जगह उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कॉमर्शियल सिलिंडर न मिलने से होटल-रेस्टूरेंट संचालकों की चुनौती बढ़ी है।
जिले में आईओसीएल, बीपी, एचपी की कुल 44 गैस एजेंसियां संचालित हैं। इनमें कुल 3,65,780 उपभोक्ता हैं। इनमें भी करीब 2.55 लाख उपभोक्ता उज्ज्वला योजना के हैं। सामान्य दिनों में बड़ी एजेंसियों पर नियमित तो ग्रामीण क्षेत्र की एजेंसियों पर एक दिन के अंतराल पर सिलिंडर की खेप आती है। इससे सभी उपभोक्ताओं को जरूरत पर आसानी से सिलिंडर उपलब्ध हो जाता है। पिछले कुछ दिनों से एजेंसियों पर ही सिलिंडर की आपूर्ति में बाधा आई है। इसके पीछे कंपनी के प्रतिनिधि होली पर कर्मचारियों के अवकाश पर जाने की दलील दे रहे हैं तो दूसरी ओर आम उपभोक्ता इसे इस्राइल-ईरान के बीच युद्ध का असर मान रहे हैं। सोशल मीडिया में चल रही अफवाहों से भी उपभोक्ताओं की बेचैनी बढ़ी हुई है। लिहाजा वह अपने लिए गैस सिलिंडर का स्टॉक पहले से ही सुरक्षित करने की कोशिश में जुट गए हैं।
जिले की प्रमुख एजेंसियों पर ये है हाल
सोमवार को वितरण नहीं, मंगलवार को इंतजार करते रहे उपभोक्ता
रॉबर्ट्सगंज में इंडेन की दो और एचपी की एक एजेंसी हैं। सोमवार को छोड़ इन एजेंसियों पर रोजाना आपूर्ति आती है। एजेंसी संचालकों का दावा है कि स्टॉक पर्याप्त है, लेकिन उन्हें ही गैस सिलिंडर दिया जा रहा है, जिन्होंने बुकिंग कराई है। वहीं दूसरी ओर मंगलवार को एक एजेंसी पर कई ग्राहक सिलिंडर के लिए इंतजार करते दिखे। उनका कहना था कि वह दो-तीन दिन से भटक रहे हैं, मगर सिलिंडर न होने की बात कही जा रही है। वहीं रामगढ़ व वैनी में स्थित गैस एजेंसी पर भी पर्याप्त स्टॉक होने का दावा किया गया। कोन में इंडेन गैस एजेंसी के प्रोपराइटर राजीव जायसवाल ने बताया कि गैस सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उपभोक्ता पहले बुकिंग करें, सिलिंडर मिल जाएगा। एचपी गैस के कमला गैस एजेंसी के प्रोपराइटर विनय उपाध्यक्ष ने भी बुकिंग करने पर ही सिलिंडर दिए जाने की बात कही।
कॉमर्शियल सिलिंडर की नहीं आई खेप
ओबरा के सबसे बड़े गैस सिलिंडर वितरक ओबरा गैस एजेंसी (इंडियन आयल) की संचालिका मनीषा के मुताबिक ओबरा और डाला में कुल 18 हजार उपभोक्ता उनसे जुड़े हैं। वर्तमान में घरेलू सिलिंडर की सप्लाई और उपलब्धता सामान्य है। हालांकि कंपनी की ओर से मंगलवार को आए लोड में कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति बंद कर दी गई है। घरेलू सिलिंडर का लोड सामान्य रूप से उपलब्ध हो रहा है। काॅमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई बंद होने से रेस्टूरेंट, ढाबा एवं इंडस्ट्रीज क्षेत्र में प्रभाव पड़ने की संभावना है। बताया कि सामान्य दिनों में प्रतिदिन एक लोड (करीब 330 सिलिंडर) की आवश्यकता होती है जो अभी लगभग मिल जा रहा है।
नकद देने पर नहीं मिल रहा सिलिंडर
अनपरा में रसोई गैस की आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने के लिए नियमों में बदलाव का असर उपभोक्ताओं पर पड़ा है। नगर क्षेत्र में तमाम उपभोक्ता बिना बुकिंग कराए ही सिलिंडर प्राप्त कर लेते थे। लेकिन अब बुकिंग अनिवार्य हो गई है। कंपनी की ओर से ओटीपी गैस वितरक को देने पर ही गैस सिलिंडर मिल रहा है। होली के बाद अभी तक गोदाम पर गैस नहीं पहुंची है। ऐसे में लोग लगातार गोदाम पर पहुंचकर खाली हाथ ही लौट रहे हैं। कर्मचारियों ने भी लगातार फोन से परेशान होकर फोन बंद कर दिया है।
स्टॉक में सिलिंडर नहीं
दुद्धी में इंडेन गैस एजेंसी में इस समय घरेलू व कॉमर्शियल सिलिंडर की किल्लत है। एजेंसी कर्मचारी राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि वर्तमान समय में स्टाॅक नहीं है। पिछले एक सप्ताह में काॅमर्शियल सिलिंडर नहीं मिला है, जबकि घरेलू सिलिंडर का स्टॉक भी समाप्त हो चुका है। डिपो से घरेलू सिलिंडर की ट्रक मिलते ही वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिलिंडर बुकिंग 21 दिनों में होती थी, इसका समय बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।
घोरावल में लगा नो स्टॉक का बोर्ड
घोरावल तहसील क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में एक हफ्ते से घरेलू एलपीजी गैस का संकट बना हुआ है। घरेलू गैस सिलिंडर उपलब्ध न होने के लिए नो स्टॉक का बोर्ड लगा दिया गया है। गोदाम पर काॅमर्शियल एलपीजी सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, लेकिन महंगा होने के कारण कम मात्रा में बिक रहा है। भारत गैस के प्रबंधक शेषधर पांडेय ने बताया कि इस समय गोदाम में घरेलू एलपीजी गैस का स्टॉक खत्म हो गया है। कॉमर्शियल गैस 150 की संख्या में है। एक उपभोक्ता को महीने में सिर्फ एक बार एलपीजी गैस सिलिंडर दिया जा रहा है। होली के बाद सिर्फ एक बार कंपनी से आपूर्ति आई, जो एक ही दिन में खत्म हो गया। करमा स्थित सुमन गैंस एजेंसी पर भी स्टॉक नहीं है। मैनेजर के मुताबिक एक सप्ताह से गैस सिलिंडर गोदाम पर नहीं आया है।
--
होली पर कर्मचारियों के अवकाश पर जाने से कुछ जगहों पर आपूर्ति में देरी हो सकती है, लेकिन किल्लत कहीं नहीं है। जिले की सभी एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि घरेलू उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। पारदर्शिता कायम रखने के लिए सिर्फ बुकिंग पर ही सिलिंडर देने को कहा गया है। उपभाेक्ताओं से अपील है कि वह बुकिंग कराकर सिलिंडर प्राप्त कर लें। किसी तरह की किल्लत नहीं है। -हर्ष गुप्ता, नोडल अधिकारी सोनभद्र, आईओसीएल।
उपभोक्ता बोले
तीन दिन से गैस सिलिंडर के लिए परेशान हैं। एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन स्टॉक न होने की बात कही जा रही है। -रामजी सिंह, कुसी।
पहले नकद पैसा देते ही सिलिंडर मिल जाता था, मगर बुकिंग की बात कही जा रही है। दो दिन से सिलिंडर के लिए परेशान हैं। -सुरेश, धुवास।
घरेलू गैस सिलिंडर न मिलने से दिक्कत बढ़ गई है। सोमवार को अवकाश की दलील दी जाती रही, जबकि आज स्टॉक न होना बताया जा रहा है। -सूरज, अंबेडकरनगर।
आसानी से सिलिंडर उपलब्ध हो जाने के कारण बेफिक्र थे। अब जब जरूरत पड़ी तो बताया जा रहा है कि बुकिंग कराने पर ही गैस मिलेगा। दो दिन से भटक रहे हैं। -इंद्र कुमार, स्टेडियम रोड।
Trending Videos