सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Made aware to stay away from drugs

Sonebhadra News: नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Made aware to stay away from drugs
ओबरा महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के नशामुक्ति अभियान कार्यक्रम में शामिल कार्यक्रम अधि
विज्ञापन
ओबरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों की ओर से एक दिवसीय शिविर में नशामुक्ति अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार ने किया।
Trending Videos

प्राचार्य ने कहा कि नशा आज गंभीर सामाजिक, आर्थिक और राष्ट्रीय चुनौती बन चुका है। शराब, तंबाकू, गुटखा, अफीम आदि का बढ़ता उपयोग समाज की जड़ों को कमजोर कर रहा है। एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. सचिन कुमार ने कहा कि युवा अगर स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी प्रेरित करें तो समाज में बड़ा बदलाव संभव है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आलोक यादव ने कहा कि नशामुक्ति प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस दौरान नशा मुक्ति अभियान की जागरूकता रैली महाविद्यालय से खैरटिया गांव के मलिन बस्ती तक निकाली गई। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संघमित्रा ने किया। इस मौके पर डॉ. संतोष कुमार सैनी, डॉ. राजेश प्रसाद, डॉ. विनोद बहादुर सिंह, डॉ. विभा पांडेय, डॉ. वैशाली शुक्ला, डॉ. अंजलि मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed