फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Grain trader commits suicide by consuming poison after failing to receive outstanding dues.

Sonebhadra News: 20 लाख बकाया न मिलने पर गल्ला व्यवसायी ने जहर खाकर दी जान

Fri, 03 Jul 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Grain trader commits suicide by consuming poison after failing to receive outstanding dues.
क्षेत्र के हसरा गांव निवासी गल्ला व्यवसायी व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामकुमार गुप्ता (50) ने दहेज के दबाव व 20 लाख रुपये के बकाया से परेशान होकर बृहस्पतिवार की जहर खा लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रात 11 बजे उनकी मौत हो गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमल पटेल ने बताया कि रामकुमार गुप्ता ने करीब 15 साल पहले सुगापांख गांव में जमीन लेकर मकान बनवाए थे। परचून की दुकान के साथ गल्ला व्यवसाय शुरू किए थे। पिछले कुछ वर्षों से वह कलवारी बाजार में भी गल्ला खरीद-फरोख्त कर रहे थे। किसानों से खरीदी गई फसल राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक व्यापारी को बेचे थे। इसका 20 लाख रुपये का भुगतान दो साल से नहीं मिला था। 2025 में उसकी बेटी का क्षेत्र के एक युवक से विवाह हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। बेटी को बचाने के लिए रामकुमार ने ढाई लाख रुपये और एक एसी भी दी, लेकिन ससुराल वालों की नजर मड़िहान बाजार में बने उनके मकान पर थी। इसी मानसिक दबाव को झेल न पाने के कारण उन्होंने यह कदम उठा लिया। वह सुगापांख गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुके थे। मौत की सूचना से उनकी पत्नी गीता देवी और पुत्र अंशु गुप्ता रो-रोकर बेहाल हो गए। मड़िहान थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से रामकुमार की की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed