सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hooters removed from two vehicles; pressure horns removed from 98 vehicles.

Sonebhadra News: दो के वाहनों के उतरवाए हूटर, 98 वाहनों से निकलवाए प्रेशर हॉर्न

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hooters removed from two vehicles; pressure horns removed from 98 vehicles.
रॉबर्ट्सगंज में वाहनों से हूटर निकालती यातायात पुलिस। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
सोनभद्र/हाथीनाला। जिले में शुक्रवार और शनिवार को हूटर, मोडिफाइड साइलेंशर और प्रेशर हार्न लगाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पहले दिन जहां 98 वाहनों के प्रेशर हॉर्न निकलवाए गए। वहीं शनिवार को भाजपा नेता सहित दो वाहनों पर लगे हूटर उतरवाए जाने के साथ ही अन्य वाहनों के खिलाफ चेकिंग-कार्रवाई का क्रम जारी रहा। विपरीत दिशा में (रांग साइड) चलने वाले 78 वाहनों के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई करने के साथ ही एक वाहन को सीज करने की कार्रवाई की गई। सात बुलेट से मोडिफाइड साइलेंसर हटाए गए।
Trending Videos

मुख्यालय क्षेत्र में सीओ ट्रैफिक डॉ. चारू द्विवेदी की अगुवाई में वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया गया। शनिवार की दोपहर उरमौरा और धर्मशाला चौक पर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान जहां भाजपा नेता सहित दो वाहनों के हूटर उतारे गए। वहीं कई वाहनों का प्रेशर हार्न उतरवाने के साथ ही मोडिफाइड साइलेंसर हटवाए जाने का क्रम जारी रहा। रांग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी रही। उधर, हाथीनाला में वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग और रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार रात 12 बजे से शनिवार की भोर चार बजे तक चेकिंग का विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ओबरा अमित सिंह और प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह की मौजूदगी में चलाए गए अभियान बगैर नंबर प्लेट और प्रेशर हॉर्न लगाकर चलने वाले 48 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed