{"_id":"6a2065a7dcecc31b2307c8a4","slug":"in-charge-replaced-following-farmers-complaints-procurement-begins-at-rampur-wheat-procurement-center-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-147537-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: किसानों की शिकायत के बाद बदला गया प्रभारी, रामपुर गेहूं क्रय केंद्र पर खरीद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: किसानों की शिकायत के बाद बदला गया प्रभारी, रामपुर गेहूं क्रय केंद्र पर खरीद शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विकासखंड नगवां के रामपुर बी पैक्स स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद का कार्य फिर से शुरू हो गया है। किसानों की शिकायतों के बाद केंद्र प्रभारी को हटाकर नए प्रभारी की नियुक्ति की गई, जिसके बाद खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित होने लगी है। केंद्र के पूर्व प्रभारी वकालत हुसैन के खिलाफ क्षेत्रीय किसानों ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारी समितियां देवेंद्र कुमार सिंह से शिकायत की थी। मामले की जांच एडीसीओ रॉबर्ट्सगंज अवधेश सिंह और पीसीएफ जिला प्रबंधक रोहित गुप्ता को सौंपी गई थी।
जांच में किसानों द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए जाने पर सहायक आयुक्त ने वकालत हुसैन को क्रय प्रभारी पद से हटाते हुए नितिन पटेल को नई जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद रामपुर केंद्र पर गेहूं खरीद शुरू कर दी गई। बुधवार को एडीसीओ अवधेश सिंह ने केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रामपुर केंद्र पर 352 क्विंटल गेहूं की खरीद दर्ज मिली। केंद्र प्रभारी नितिन पटेल ने बताया कि केंद्र पर बोरों का स्टॉक समाप्त हो गया है। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार तक नए बोरे उपलब्ध हो जाएंगे, जिसके बाद खरीद कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा। एडीसीओ ने कोरियांव गेहूं क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां अब तक 1903.50 क्विंटल गेहूं की खरीद दर्ज की गई। केंद्र प्रभारी कौशल सिंह ने बताया कि 800 क्विंटल गेहूं की डिलीवरी की जा चुकी है। इस केंद्र पर भी बोरों की कमी पाई गई। एडीसीओ ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल बोरे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नितिन पटेल, कौशल सिंह, वकालत हुसैन, जोखू समेत क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos