सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tap water scheme stalled in Adhaura of Satbahini

Sonebhadra News: सतबहनी के अधौरा में नल जल योजना ठप

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tap water scheme stalled in Adhaura of Satbahini
विज्ञापन
क्षेत्र की ग्राम पंचायत सतबहनी के अधौरा गांव में हर घर नल जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति न होने से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नियमित पानी की सप्लाई शुरू करने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार अधौरा गांव में एक वर्ष पूर्व हर घर नल जल योजना के कनेक्शन दिए गए थे। शुरुआत में दो-चार बार पानी की सप्लाई हुई, लेकिन उसके बाद से आज तक नल से पानी नहीं आया है। भीषण गर्मी के इस मौसम में ग्रामीणों को पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को फिर से हैंडपंप के भरोसे रहना पड़ रहा है और शुद्ध पेयजल के लिए 100-150 मीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में सूरज देव, रामबली, राम सूमेर, परमेश्वर, महेंद्र, राम प्रसाद, दिलवर, हरिकिशुन, श्यामसुंदर और देवनारायण आदि शामिल रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed