{"_id":"6a206cd61731f37dc909a44e","slug":"video-fir-filed-against-four-including-husband-and-in-laws-over-married-woman-death-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत में पति, सास-ससुर समेत चार पर प्राथमिकी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत में पति, सास-ससुर समेत चार पर प्राथमिकी; VIDEO
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के जानर गांव में विवाहिता गुंजन यादव (22) की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पिता सोमारू का आरोप है कि दामाद ने उन्हें फोन कर बेटी की हालत खराब होने की जानकारी दी थी। जब वह ससुराल पहुंचे तो बेटी मृत पड़ी थी। दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पति सहित चार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के मुताबिक मंगलवार को 112 नंबर पर सूचना प्राप्त हुई थी कि जानर में गुंजन यादव (22) पत्नी इंद्रजीत यादव ने कमरे में पंखे के सहारे फंदा लगा लिया है। उसे फंदे से उतारकर घोरावल सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अलीनगर (चंदौली) थाना क्षेत्र के कोरू निवासी पिता सोमारू ने बताया कि उन्होंने बेटी गुंजन की शादी जानर निवासी इंद्रजीत यादव के साथ 22 मई 2025 को की थी। शादी के कुछ माह बाद से ही पुत्री को उसके पति, ससुर कांता, ननद सोना और सास सोबरा देवी दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगीं। मंगलवार की सुबह 11 बजे गुंजन ने बड़ी बहन सुनीता से मोबाइल पर बात की थी। कहा था कि उसे यहां काफी प्रताड़ित किया जा रहा है। दोपहर डेढ़ बजे दामाद का उनके मोबाइल पर फोन आया कि गुंजन की तबीयत काफी खराब हो गई है। जब वह परिवार के लोगों के साथ वहां पहुंचे तो देखा कि वह मृत पड़ी थी। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पति सहित सभी चार आरोपियों के खिलाफ डीपी एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।