{"_id":"6a201be3a7121a7ecb069cfe","slug":"video-video-abdakaranagara-ka-jallpara-oura-jahagaragaja-ma-brasha-tatakara-gara-paugdha-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर के जलालपुर और जहांगीरगंज में बारिश, टूटकर गिरा पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर के जलालपुर और जहांगीरगंज में बारिश, टूटकर गिरा पेड़
जून की शुरुआत और नौतपा के आखिरी दिनों में मौसम ने अपने तेवर और तीखे कर दिए हैं। आसमान से बरस रही आग उगलती धूप ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। जलालपुर व जहांगीरगंज क्षेत्रों में हल्की बारिश से थोड़ी राहत रही।
बुधवार को सुबह से निकली तेज धूप के कारण पूरा दिन तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। अकबरपुर शहर के पटेल तिराहा, एमई विक्रमादित्य तिराहा समेत तमाम प्रमुख स्थानों पर लोग धूप की तपिश से बचने के लिए गमछा, टोपी से चेहरा ढंककर निकलते नजर आए। गन्ने के रस से लेकर बेल शरबत के ठेलों पर लोग शीतल पेय पदार्थों के सहारे गर्मी का असर कम करने का प्रयास करते रहे।
इससे पहले मंगलवार की रात उमस ने खूब परेशान किया। जलालपुर और जहांगीरगंज इलाकों में कुछ स्थानों पर तेज हवा और हल्की बारिश भी हुई। ब्लॉक जलालपुर परिसर में 35 साल पुराना पीपल का वृक्ष तेज आंधी और बारिश के बीच गिर गया गनीमत रहा कि उस वक्त लोग वहां मौजूद नहीं थे। इसके चपेट में आने से दो पहिया और चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
बारिश से इन क्षेत्रों में लोगों ने मामूली राहत महसूस की। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। अगले 24 घंटे के दौरान औसतन मौसम साफ रहेगा। कहीं कहीं हल्की बारिश और तेज हवा चल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।