{"_id":"6a20124dc3ade6bc420edf62","slug":"video-video-tha-lkha-rapaya-lna-ka-btha-rakama-ltana-sa-inakara-ka-aarapa-paramahasa-aacaraya-na-palsa-sa-ka-shakayata-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दो लाख रुपये लेने के बाद रकम लौटाने से इनकार का आरोप, परमहंस आचार्य ने पुलिस से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दो लाख रुपये लेने के बाद रकम लौटाने से इनकार का आरोप, परमहंस आचार्य ने पुलिस से की शिकायत
रामनगरी की तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य ने खुद को भाजपा नेता बताने वाले सच्चिदानंद पांडे पर दो लाख रुपये लेकर वापस न करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। परमहंस आचार्य ने बताया कि सच्चिदानंद पांडे ने पारिवारिक और चिकित्सकीय आपात स्थिति का हवाला देते हुए उनसे दो लाख रुपये उधार लिए थे। उन्होंने कहा कि यह रकम चेक के माध्यम से दी गई थी, जिसका बैंक रिकॉर्ड उनके पास सुरक्षित है।
आचार्य का आरोप है कि कई बार आश्वासन देने के बावजूद रकम वापस नहीं की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाद में उन्हें कथित रूप से धमकियां दी गईं और कानूनी कार्रवाई न करने के लिए कहा गया। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
परमहंस आचार्य ने बताया कि मामले की शिकायत अयोध्या पुलिस के अधिकारियों से की गई है। उनका कहना है कि पुलिस अधिकारियों ने प्रकरण में जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।