{"_id":"6a201c2d67ef7c403f0782e0","slug":"video-bsf-jawan-cremated-with-state-honours-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: बीएसएफ जवान का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, सड़क हादसे में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: बीएसएफ जवान का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, सड़क हादसे में गई जान
79 बीएन बीएसएफ पश्चिम बंगाल के बालूघाट बार्डर पर एएसआई के पद पर कार्यरत बहू गांव निवासी 52 वर्षीय पवन कुमार को बुधवार को अंतिम विदाई दी गई। बेटे रवि व नीरज ने अपने फौजी पिता को मुखाग्नि दी। सेना के अधिकारियों ने बड़े भाई रामौतार को तिरंगा सौंपा।
पवन कुमार ड्यूटी के दौरान बीएसएफ के वाहन में सवार होकर पश्चिम बंगाल बार्डर पर जा रहे थे। उसी दौरान उनके वाहन के आगे कोई अन्य वाहन आ गया और उनका वाहन असंतुलित होकर पलटते हुए एक पेड़ से टकरा गया इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 31 मई को उन्होंने अंतिम सांस लेते हुए देश के लिए अपनी शहादत दी। बुधवार को लगभग सुबह 9.30 उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव बहू में पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में युवाओं ने शहीद के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
भारतीय सेना व हरियाणा पुलिस के जवानों ने मातमी धुन बजाकर उन्हें सलामी दी। एसडीएम झज्जर रवि मीणा, बीडीपीओ अंजलि शर्मा, इंस्पेक्टर राजेश कुमार, कृष्ण कुमार, दीपक खत्री, बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट प्रेम सिंह, सत्येंद्र सिंह ने भी उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वे बीएसएफ पिछले 32 वर्ष से कार्यरत थे। वे अपने पीछे पत्नी मीना, पुत्र रवि व नीरज सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी माता मूर्ति देवी व पिता लक्ष्मीनारायण का पहले निधन हो चुका है।
बेटे का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों की आंखें भी बेटे के शोक में नम थी। बीएसएफ की गाड़ी से जब तिरंगे में लिपटा हुआ उनके बेटे का पार्थिव शरीर पैतृक गांव बहू में पहुंचा तो ग्रामीण भारत माता की जय, पवन कुमार अमर रहे के लगाते रहे। हरियाणा पुलिस व भारतीय सेना के जवानों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला पार्षद शिव कुमार खोरड़ा, रणवीर प्रधान, सरपंच प्रदीप, प्रेम नंबरदार, फूल ठाकुर, भूपेंद्र गहलावत, आशीष गहलावत, अनिल अग्रवाल, संजय मित्तल, दीपक, रवींद्र मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।