Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Cycle rally organised in Hoshiarpur on World Bicycle Day
{"_id":"6a2012f0575efc5c5b00af42","slug":"video-cycle-rally-organised-in-hoshiarpur-on-world-bicycle-day-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर में विश्व साइकिल दिवस पर निकाली साइकिल रैली, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियारपुर में विश्व साइकिल दिवस पर निकाली साइकिल रैली, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बुधवार को अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट एवं स्टेट अवार्डी बलराज सिंह चौहान की अगुवाई में शहर में जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने "साइकिल चलाओ-रोग भगाओ" और "साइकिल चलाओ-प्रदूषण बचाओ" जैसे संदेश देकर लोगों को साइकिलिंग अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह रैली शहर के विभिन्न बाजारों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।
इस अवसर पर बलराज सिंह चौहान ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में लोग अपनी सेहत के प्रति लापरवाह होते जा रहे हैं और पूरी तरह मशीनों पर निर्भर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम जरूरी है और साइकिलिंग इसका सबसे सरल, सस्ता और प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन कम से कम एक घंटा साइकिल चलाने की अपील करते हुए कहा कि इससे न केवल शारीरिक फिटनेस बेहतर होती है, बल्कि प्रकृति के करीब रहने का अवसर भी मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।