{"_id":"6a201b0ca32e35f4740e53cb","slug":"video-protest-staged-by-holding-a-symbolic-funeral-procession-for-the-chief-minister-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर जताया विरोध
Nikita Gupta
Updated Wed, 03 Jun 2026 05:46 PM IST
Link Copied
जम्मू-कश्मीर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। हड़ताल को एक सप्ताह पूरा होने पर आज अस्थायी सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज कर दिया।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और पुतला जलाकर अपना रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी समस्याओं और मांगों को सरकार के समक्ष रख रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में उनका आंदोलन और अधिक उग्र रूप धारण कर सकता है।
उन्होंने सरकार से ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने, लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने तथा अन्य लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। हड़ताल के चलते कई क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।