फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth body found in drain Case registered against several individuals including one named suspect

नाले में मिला युवक का शव: हत्या के आरोप में एक नामजद समेत कई पर केस, पुलिस कर रही पूछताछ; कार्रवाई की मांग

Mon, 17 Aug 2026 11:32 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 17 Aug 2026 11:32 PM IST
सार

Sonbhadra News: रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के सोढ़ा गांव के पास कुंडा नाले में मिले 21 वर्षीय भरत धांगर के शव के मामले में पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पिता की तहरीर पर शुभम पासवान समेत कई अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। पोस्टमार्टम में चोट के निशान मिले। नामजद आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Youth body found in drain Case registered against several individuals including one named suspect
रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के सोढ़ा गांव के मोड़ के पास कुंडा नाले में रविवार को मिले 21 वर्षीय भरत धांगर के शव के मामले में पुलिस ने सोमवार को हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। मृतक के पिता प्रदीप धांगर की तहरीर पर पटना गांव निवासी शुभम पासवान समेत कई अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका में जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन


रामपुर बरकोनिया निवासी प्रदीप धांगर का पुत्र भरत शनिवार को अपने दोस्तों के साथ दुपटिया गांव स्थित ननिहाल गया था। वहां खाना खाने के बाद वह कहीं चला गया। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। रविवार को सोढ़ा गांव के मोड़ के पास कुंडा नाले में भरत का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सिर पर चोट के निशान देखकर परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के दौरान भी शरीर पर चोट के निशान की पुष्टि हुई। इसके बाद सोमवार को मृतक के पिता प्रदीप धांगर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ रामपुर बरकोनिया थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर पटना गांव निवासी शुभम पासवान पर कुछ साथियों के साथ मिलकर भरत की हत्या करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ थाने पहुंची और घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

रामपुर बरकोनिया थानाध्यक्ष रामसिंहासन शर्मा ने बताया कि तहरीर और लगाए गए आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed